दैनिक ‘अमर उजाला’, दिनांक 29 अक्टूबर 2007 में प्रकाशित वर्गीकृत विज्ञापन।
राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, मुख्य भवन, कक्ष संख्या-119 ब, भूतल, गेट नं0 9 के निकट, उत्तर प्रदेश सचिवालय, हज़रतगंज, लखनऊ-226001 द्वारा उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों/अधिकारियों को पुरस्कृत करने की शासन की योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2007-08 के लिये देवनागरी लिपि में लिखित प्रदेश की भाषाओं/बोलियों (6 पुरस्कार) एवं फारसी लिपि में लिखित उर्दू भाषा में (2 पुरस्कार) दीर्घकालीन साहित्यिक सेवाओं तथा गद्य/पद्य की पिछले चार वर्षों के अन्दर प्रकाशित मौलिक कृतियों के लिए 51-51 हजार रूपये के पुरस्कार प्रदान किये जाने हैं। इस हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के अन्तर्गत नियमित या तीन वर्ष से लगातार कार्य करने वाले साहित्यकार सरकारी कर्मियों से निर्धारित प्रारूप में प्रविष्टि दिनांक 30-11-2007 तक आमंत्रित हैं। प्रारूप एवं शर्तों हेतु पता लिखा, टिकट लगा लिफाफा भेजकर या व्यक्तिगत रूप से दिनांक 20-11-2007 तक प्राप्त किया जा सकता है।
डॉ0 दिनेश चन्द्र अवस्थी
सचिव-पुरस्कार समिति।