Showing posts with label 1. संस्था का स्मृति-पत्र. Show all posts
Showing posts with label 1. संस्था का स्मृति-पत्र. Show all posts

संस्था का स्मृति-पत्र

1. संस्था का नाम: राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान

2. संस्था का पता: 119 ब, भूतल, गेट नं. 9 के निकट, उत्तर प्रदेश सचिवालय, हज़रतगंज, लखनऊ-226001

3. संस्था का कार्यक्षेत्र: सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश

4. संस्था का उद्देश्य:
(1) हिन्दी/उर्दू भाषा/क्षेत्रीय भाषाओं/बोलियों (देवनागरी में लिखित) के साहित्य, विशेष रूप से कविता के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करना।
(2) कवि गोष्ठियाँ, कवि सम्मेलन एवं अन्य विधाओं के साहित्य पर चर्चा, वार्ता आदि एवं विभिन्न प्रकार के साहित्यिक समारोहों/कार्यशालाओं/प्रतियोगिताओं का आयोजन करना।
(3) साहित्य साधकों को प्रकाश में लाना एवं उनकी रचनाओं को प्रकाशित कराने में सहयोग प्रदान करना।
(4) पत्रिकाओं/पुस्तकों को प्रकाशन।
(5) श्रेष्ठ साहित्यकारों को (देवनागरी/फारसी लिपि में लिखने वाले) पुरस्कृत/सम्मानित करना।
(6) भारतीय साहित्यिक मनीषियों की जन्मतिथि/अन्य तिथियों एवं त्यौहारों के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना।
(7) साहित्य के प्रचार-प्रसार हेतु प्रदेश के अन्य जिलों में शाखायें खोलना एवं प्रदेश में पहले से कार्यरत साहित्यिक संस्थाओं को सम्बद्ध करना एवं सम्बद्ध होना।